Zirakpur Puppy Poisoning Case
Zirakpur Puppy Poisoning Case : मोहाली जीरकपुर 19 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे-मोहाली जिले के जीरकपुर इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने बेजुबान पिल्लों (Puppies) को जहरीले लड्डू खिला दिए। इस क्रूर हरकत के कारण 5 से 7 पिल्लों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
शेल्टर में अफरा-तफरी का माहौल
सुखराज शेल्टर के संचालक ने बताया कि उनके शेल्टर में कुल 42 कुत्ते थे, जिनमें से 22 पिल्ले वहां मौजूद थे। किसी सिरफिरे ने इन मासूमों को निशाना बनाते हुए लड्डुओं में जहर मिलाकर खिला दिया। Zirakpur Puppy Poisoning Case जहर का असर होते ही पिल्ले तड़पने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही ‘रब दे जीव’ संस्था और स्थानीय डॉग लवर्स मौके पर पहुंचे।
पुलिस की कार्रवाई में देरी पर लोगों का गुस्सा
इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और एनजीओ में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब सवा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
