पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों में बारिश, उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठंड

Muskaan gill
3 Min Read

Western Disturbance Rainfall Cold

Western Disturbance Rainfall Cold : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो 02 Jan 2026 पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव के कारण अब ठिठुरन और बढ़ेगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने घने कोहरे व कोल्ड के संबंध में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल का स्वागत बारिश और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी से हुआ। इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़त, बादल और घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

Western Disturbance Rainfall Cold-

इस कारण से अधिकतर स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। वहीं, तेज गति की चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और आमजन को कंपकंपाने को मजबूर कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ आगे निकलने के बाद शुक्रवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, वातावरण में बढ़ी नमी के कारण कोहरा भी छाएगा। आने वाले दिनों में सर्दी और सितम ढाएगी।

Western Disturbance Rainfall Cold-

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि इस बारिश से भी किसानों को काफी फायदा होगा। हवा में घुली नाइट्रोजन बारिश के जरिये पौधों को मिली है। गेहूं की अगेती फसल में कुछ स्थानों पर बाली निकलने की अवस्था बन गई थी, जिससे फसल को नुकसान के आसार बन रहे थे।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *