Weather Update: अन्न का कटोरा खतरे में

Nishi Kashyap
6 Min Read

नई दिल्ली, 4 अप्रैल 2026 Awaz India Today Bureau

Weather Updat: (Weather Update) उत्तर भारत में बदलते मौसम ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। खेतों में फसल तैयार खड़ी है।

अन्न का कटोरा कहे जाने वाले हरियाणा पंजाब के खेतों में खड़ी फसले बरसात में खराब होने का खतरा पैदा हो गया है, अन्नदाता परेशान है, खासकर वह किसान जिसने ठेके पर जमीन लेकर खेती की है। उसके आगे आरोही रोटी और परिवार को पालने का खतरा पैदा हो गया है

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों में अचानक हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने गेहूं, सरसों जैसी तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते अप्रैल की शुरुआत में ही मौसम ने करवट ली है, जिसका सीधा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ा है।

ये मौसम विभाग की रिपोर्ट अच्छी नहीं

(Weather Update) मौसम विभाग से जो रिपोर्ट आई है आने वाले दिनों के मौसम को लेकर वह अच्छी नहीं है ना देश के लिए ना देश की जनता के लिए,खतरा साफ-साफ नजर आ रहा है।मौसम कहर बरपाएगा ।
देश के सामने उन का खतरा उत्पन्न होने की पूरी संभावना बन गई है।
इसको लेकर सरकार भी परेशान नजर आ रही है।
आपदा प्रबंधन की मीटिंग शुरू हो गई है।
इस बार मौसम का मिजाज बदला बदला है। गेहूं की फसल पककर खेतों में तैयार खड़ी है। (Weather Update)
और इसकी मात्रा इतनी ज्यादा है कि वर्ष भर पूरे देश का पेट भरने के लिए अन्न खेतों में खड़ा है। यहीं से फसल कट कर गोदाम में जाएगी। और फिर पूरा वर्ष देशवासी इसी अन्न से अपना पेट भरेंगे।
पर इस बार मौसम के मिजाज कुछ और ही है, खुले खेतों में खड़ी हुई फसल का बचाव का कोई रास्ता है नहीं।
लेकिन आंधी तूफान ओलावृष्टि (Weather Update)
तथा तेज बरसात की रिपोर्ट मौसम विभाग दे रहा है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज भी उत्तर भारत के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और दोपहर या शाम को तेज गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। crimeawaz.in

 Weather Update

—– बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उत्तर भारत के किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी

रबी फसलों को 50 % से ज्यादा नुकसान

हरियाणा के भिवानी, हिसार, रोहतक और सोनीपत जिलों में भारी ओलावृष्टि की खबरें हैं, जिससे सरसों और गेहूं की रबी फसलों को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस जिलों में भी बारिश और ओलों ने आलू और गेहूं की फसल को काफी क्षति पहुंचाई है। प्रशासन ने फसल नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं instagram.com/awazindiatoday

दिल्ली-एनसीआर में भी असर – Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में भी तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज फिर बारिश की संभावना जताई है। (Weather Update)

राजस्थान में ‘बर्फ’ की चादर – Weather Update

राजस्थान में भी शुक्रवार को अधिकांश जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे और आज भी बारिश व ओले गिरने की संभावना है। जयपुर, अजमेर, नागौर, जालौर, दौसा, बीकानेर, चूरू, सीकर जैसे कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। (Weather Update)

 Weather Update

—– बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उत्तर भारत के किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी

मैदानी इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसमी उथल-पुथल 5 अप्रैल तक जारी रह सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। जलवायु परिवर्तन के कारण अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ना कृषि के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

किसानों के लिए सलाह

किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें और सिंचाई व कीटनाशकों के छिड़काव को फिलहाल टाल दें। 6 अप्रैल के बाद ही मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सकती है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *