Putin का भारत दौरा आज दूसरा दिन कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हो सकते हैं साइन

Manu Thakur
3 Min Read
Vladimir Putin India Visit 2025

Vladimir Putin India Visit 2025

Vladimir Putin India Visit 2025(crime awaz india): 5 दिसंबर, 2025 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचने के बाद पुतिन सीधे प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए थे, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया था बता दे कि आज हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन (Annual Summit) के तहत आधिकारिक वार्ता होगी। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा है, जिसे लेकर पूरी दुनिया सतर्क है।

आज का पूरा शेड्यूल

पुतिन के आज के आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 11:00 बजे होगी।

  1. राष्ट्रपति भवन सबसे पहले वह राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) जाएंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत होगा।
  2. राजघाट इसके बाद पुतिन राजघाट (Rajghat) जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  3. हैदराबाद हाउस यहां पीएम मोदी और पुतिन के बीच मुख्य द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।
  4. मुलाकातें वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के साथ भी बैठक करेंगे।
  5. लॉन्चिंग इसी दिन पुतिन रूसी सरकारी प्रसारक आरटी टीवी (RT TV) के नए भारत चैनल का शुभारंभ भी करेंगे।
Vladimir Putin India Visit 2025-

अमेरिका के साथ तनाव के बीच दोस्ती का नया अध्याय लिखने की कोशिश

पुतिन का यह दौरा ऐसे नाजुक वक्त में हो रहा है जब भारत और अमेरिका (USA) के रिश्ते पिछले दो दशकों के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। वाशिंगटन (Washington) ने भारतीय सामानों पर 50% और रूसी तेल की खरीद पर 25% टैरिफ (Tariff) लगा दिया है। ऐसे में भारत और रूस अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इन समझौतों पर लग सकती है मुहर

शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

  1. रक्षा सहयोग रक्षा ढांचे के तहत रसद सहायता (Logistics Support) पर समझौता हो सकता है।
  2. वीजा नियम रूस में भारतीय श्रमिकों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए करार होने की संभावना है।
  3. व्यापार फार्मास्यूटिकल्स (Pharmaceuticals), कृषि, खाद्य उत्पाद और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे क्षेत्रों में रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *