हिमाचल में टोल दरें बढ़ीं, सफर हुआ महंगा एक क्लिक में देखें पूरी जानकारी

Muskaan gill
2 Min Read

Vehicle Toll Rates Himachal 2026

Vehicle Toll Rates Himachal 2026 : परमाणु (सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे- हिमाचल प्रदेश में बाहरी पर्यटकों और व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल/एंट्री टैक्स की नई दरें तय कर दी गई हैं। Vehicle Toll Rates Himachal 2026 वित्त वर्ष 2026–27 से लागू इन दरों में कई श्रेणियों में शुल्क करीब ढाई गुना तक बढ़ा दिया गया है। माना जा रहा है कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद सरकार ने आय बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है।

इस फैसले का सीधा असर चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से हिमाचल आने वाले सैलानियों और परिवहन कारोबार पर पड़ेगा।

टोल दरों की पूरी लिस्ट

कार, जीप, वैन (7500 किग्रा तक) – 170 रुपये प्रतिदिन

12+1 सीट तक यात्री वाहन – 130 रुपये प्रतिदिन (हिमाचल में पंजीकृत निजी वाहनों पर लागू नहीं)

7500–12000 किग्रा मालवाहक – 320 रुपये प्रतिदिन

12+1 से 32+1 सीट यात्री वाहन – 200 रुपये प्रतिदिन

दो धुरी ट्रक/बस (12000–20000 किग्रा) – मालवाहक 570 रुपये, यात्री बस 250 रुपये

तीन धुरी वाहन – 600 रुपये प्रतिदिन

भारी निर्माण मशीनरी/मल्टी एक्सल (25000–60000 किग्रा) – 800 रुपये प्रतिदिन

60000 किग्रा से अधिक ओवरसाइज्ड वाहन – 900 रुपये प्रतिदिन

ट्रैक्टर (परमिट सहित) – 100 रुपये प्रतिदिन / 500 तिमाही / 1000 वार्षिक

मोटर/स्कूटर रिक्शा – 30 रुपये प्रतिदिन (हिमाचल पंजीकृत पर लागू नहीं)

पर्यटन और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है Vehicle Toll Rates Himachal 2026 कि बढ़ी हुई दरों से बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिसका असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ सकता है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *