UP Weather: यूपी में आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Nishi Kashyap
4 Min Read

उत्तर प्रदेश में मौसम लेगा करवट

(UP Weather) उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना दोबारा बन रही है। इस दौरान आगरा-मथुरा सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम का मिज़ाज बदलता रहेगा, कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार, 25 मार्च को प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (UP Weather) आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। कुछ जिलों में गर्मी का असर बढ़ सकता है, जबकि रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है और (UP Weather) प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन ज़ोन में रहेंगे।

26 मार्च से मौसम फिर लेगा करवट (UP Weather)

अगले 24-48 घंटे में प्रदेश के मौसम में (UP Weather) बदलाव देखने को मिलेगा. ख़ासतौर से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में काले बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती हैं. जिसकी वजह से 26 मार्च को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क (UP Weather) रहेगा.

27 मार्च से प्रदेश में बारिश के दौर में तेजी आएगी और पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के भी कुछ जिलों में बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है. नोएडा और ग़ाज़ियाबाद में भी गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं. जिससे बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

लखनऊ में ऐसा रहेगा मौसम (UP Weather)

राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान हैं और आज भी जनपद में धूप निकलेगी. जिससे धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. गुरुवार को भी यहां मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 27 मार्च को लखनऊ में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले दो दिनों में यूपी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि पश्चिमी यूपी में अगले 24 घंटों में तापमान में 5-8 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं. न्यूनतम तापमान में अगले पाँच दिन कोई बदलाव नहीं आएगा.

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *