लखनऊ, 16 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
UP News: राजधानी लखनऊ में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि सिलिंडर बुक कराने के कई दिन बाद भी उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही। 5 मार्च को बुकिंग कराने वाले कई उपभोक्ताओं को 15 मार्च तक भी सिलिंडर नहीं मिला। ऐसे में कई उपभोक्ता अब गैस कंपनियों और एजेंसियों के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।UP News
दूसरी ओर ऑयल कंपनियों का दावा है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और घरेलू सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। हालांकि उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि (UP News)अगर सिलिंडर लगातार आ रहे हैं तो आखिर वे जा कहां रहे हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें अपने सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और समय पर वितरण नहीं हो रहा। UP News
उपभोक्ताओं का आरोप है कि अगर गैस की आपूर्ति में कोई कटौती नहीं की गई है, तो 10 से 12 दिन पहले बुक कराए गए सिलिंडर अभी तक क्यों नहीं पहुंचे। कई लोगों ने यह भी मांग की है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं सिलिंडरों की कालाबाजारी तो नहीं हो रही।
लंबे इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर (UP News)
लक्ष्मी नाम की उपभोक्ता ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से सिलिंडर बुक कराने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही। एजेंसी संचालक ऑफलाइन बुकिंग करने से भी मना कर रहे हैं। मजबूरी में वह पिछले चार दिनों से पड़ोसी से उधार सिलिंडर लेकर काम चला रही हैं। UP News

ज्ञानवती मिश्र ने बताया कि उन्होंने 5 मार्च को इंडियन ऑयल कंपनी का सिलिंडर बुक कराया था, जिसकी आपूर्ति गोलागंज स्थित गीता गैस एजेंसी से होती है। एक हफ्ते तक एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें अभी तक सिलिंडर नहीं मिला और 10 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है।
बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी (UP News)
शोभित श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने 7 मार्च को भारत गैस का सिलिंडर बुक कराया था। 10 मार्च से लगातार विकास नगर स्थित खुर्रमनगर भारत गैस एजेंसी पर फोन कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें अगले दिन डिलीवरी का आश्वासन दिया जाता है, जो अब तक पूरा नहीं हुआ।
पी.एन. मिश्र ने बताया कि 5 मार्च को भारत गैस की बुकिंग कन्फर्म होने का मैसेज मिला था, लेकिन सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई। जब उन्होंने कपूरथला स्थित अशोक गैस एजेंसी के नंबर पर कॉल किया तो वह बंद मिला।
लवकुश रजानी ने बताया कि उन्होंने 11 मार्च को भारत गैस का सिलिंडर बुक कराया था। काफी प्रयासों के बाद उन्हें रविवार को सिलिंडर मिल पाया। उनका कहना है कि बुकिंग के आधार पर प्राथमिकता से वितरण नहीं किया जा रहा, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
