तरनतारन में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप

Muskaan gill
3 Min Read

University harassment allegations

University harassment allegations : तरनतारन 20 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- पंजाब के तरनतारन स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी साइंसेस के रिजनल सेंटर, श्री गोइंदवाल साहिब में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा खुशप्रीत कौर ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद परिवार ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लुधियाना जिले के गांव धूरकोट निवासी अमरीक सिंह की बेटी खुशप्रीत कौर बीएससी नर्सिंग (तीसरा सेमेस्टर) की छात्रा थी। University harassment allegations परिवार का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से उसे यूनिवर्सिटी के कुछ प्रबंधकों द्वारा परेशान किया जा रहा था। खुशप्रीत ने इस संबंध में अपने स्वजनों को भी अवगत कराया और मोबाइल चैट के माध्यम से पूरी जानकारी साझा की थी।

परिजनों के मुताबिक, छात्रा ने यूनिवर्सिटी की प्रिंसिपल को भी शिकायत दी थी, लेकिन संबंधित शिक्षक और अन्य छात्रों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को कथित मानसिक दबाव में छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया।

University harassment allegations-

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भेजा गया। जिला स्तरीय सिविल अस्पताल के शवगृह के बाहर अमरीक सिंह और उनकी पत्नी बलजीत कौर ने कहा कि उनकी बेटी लगातार मानसिक तनाव में थी। उन्होंने पुलिस को मोबाइल चैट भी सौंप दी है, जिसमें कथित उत्पीड़न से जुड़ी बातें दर्ज हैं।

सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी द्वारा परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *