सूरजकुंड हादसे में शहीद इंस्पेक्टर को मिलेगा एक करोड़ का मुआवजा

Muskaan gill
2 Min Read

Tsunami ride collapse

Tsunami ride collapse : फरीदाबाद 08 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- सूरजकुंड मेले में शनिवार को चल रहे सुनामी झूले के गिरने से पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मेला ग्राउंड खाली करा दिया गया।

सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर और उनके स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। झूला परिसर को भी बंद कर दिया गया है।वहीं, मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम बीके अस्पताल में कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा।

डीजीपी अजय सिंघल ने इसकी घोषणा की। बताया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

Tsunami ride collapse-

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *