भारत-अमेरिका डील पर Trump का बड़ा बयान, जल्द हो सकता है समझौता

Muskaan gill
3 Min Read

Trump India Trade Deal

Trump India Trade Deal : दावोस आवाज़ इंडिया 22 जनवरी 2026- भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट अब जल्द ही तेजी में बदल सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ संभावित व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे निवेशकों में उत्साह देखने को मिला है। स्विट्जरलैंड के दावोस में बुधवार को ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए भारत-अमेरिका डील को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।

मोदी-ट्रंप की दोस्ती दिखाएगी असर

Trump India Trade Deal-

जब पत्रकारों ने ट्रंप से भारत के साथ डील के बारे में सवाल किया तो उनका जवाब छोटा लेकिन दमदार था। ट्रंप ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करता हूं और वे मेरे अच्छे दोस्त हैं।” उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका और भारत एक बहुत ही बेहतरीन समझौते की ओर बढ़ रहे हैं। बता दें कि दोनों देश टैक्स घटाने और व्यापारिक मुद्दे सुलझाने के लिए अब तक 6 दौर की बातचीत कर चुके हैं।

Trump India Trade Deal-

शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर

ट्रंप के इस बयान को भारतीय बाजार के लिए ‘बूस्टर डोज’ माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इस खबर से बाजार में रैली (तेजी) आ सकती है। खास तौर पर उन कंपनियों के शेयरों पर सबकी नजर है, जिनका कारोबार निर्यात (Export) पर निर्भर करता है।

कौन-सी कंपनियां होंगी फायदे में?

इस बयान के बाद टेक्सटाइल (कपड़ा उद्योग), फार्मा और झींगा फीड बनाने वाली कंपनियां चर्चा में हैं। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, वेलस्पन लिविंग और पर्ल ग्लोबल जैसी कंपनियां, जिनकी 50 से 70 फीसदी कमाई अमेरिकी बाजार से होती है, को इस डील का सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। अगर टैरिफ का मसला हल होता है, तो इन कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *