Trump की जिद ने यूरोप में भूचाल मचा दिया, दोस्त बनेंगे दुश्मन?

Muskaan gill
3 Min Read

Trump Greenland Tariff EU Response

Trump Greenland Tariff EU Response : दावोस/वॉशिंगटन 21 जनवरी 2026 क्राइम आवाज़ इंडिया -अमेरिका और यूरोप, जो दशकों से घनिष्ठ सहयोगी माने जाते थे, अब खुलकर आमने-सामने हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक ‘जिद’ ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। मामला ग्रीनलैंड का है, जिस पर ट्रंप ने यूरोपीय देशों को ऐसी चेतावनी दी है कि यूरोपीय संघ (EU) को भी जवाबी कदम उठाने पर विचार करना पड़ रहा है।

Trump का अल्टीमेटम1 फरवरी से लागू होगा नया टैक्स

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ग्रीनलैंड के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होता, तो वे अपनी योजना के साथ “100 फीसदी” आगे बढ़ेंगे। उन्होंने धमकी दी है कि 1 फरवरी से डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, यूके, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और फिनलैंड से आने वाले सामान पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ (टैक्स) लगाया जाएगा। यह कदम इन देशों की अर्थव्यवस्था को बड़ी चोट पहुंचा सकता है।

Trump Greenland Tariff EU Response-

यूरोप का जवाब हम किसी दबाव में नहीं आएंगे

ट्रंप की इस धमकी का जवाब यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयन ने करारे शब्दों में दिया है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति हो या कारोबार, जब दोस्त हाथ मिलाते हैं तो उसका मतलब होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रंप का यह कदम पुरानी दोस्ती को तोड़ देगा और इसका फायदा सिर्फ अमेरिका और यूरोप के साझा दुश्मनों को ही होगा।

Trump Greenland Tariff EU Response-

ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप की नई चाल

यूरोप ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे घुटने नहीं टेकेगा। उल्टा, यूरोपीय संघ ने ग्रीनलैंड में अपना निवेश बढ़ाने और वहां के लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़े होने का फैसला किया है। यूरोपीय नेताओं का मानना है कि बदलते हालात में यूरोप को अपनी ‘रणनीतिक आजादी’ की रक्षा खुद करनी होगी। अगर अमेरिका पुराने समझौते तोड़ता है, तो यूरोप भी ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *