कालका काली माता मंदिर में नवनिर्माण कार्य, दिन में कपाट रहेंगे बंद

Muskaan gill
2 Min Read

Temple Renovation Updates

Temple Renovation Updates : (कालका )सुनील दत्त आवाज़ इंडिया टुडे -कालका शहर में स्थित प्राचीन श्री काली माता मंदिर में इस समय तेजी के साथ नवनिर्माण का कार्य चल रहा है। मंदिर परिसर में पहले खुदाई का कार्य किया जाएगा, जिसके बाद मंदिर के चारों ओर पिलर लगाने का कार्य होगा।इन कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिन के समय कुछ घंटों के लिए मंदिर के कपाट बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। मंदिर में स्थापित मूर्तियों की सुरक्षा के लिए विशेष कैबिन बनाया गया है, जहां सभी मूर्तियों को सुरक्षित रखा गया है। ऊंचाई पर लगी मूर्तियों को भी मशीनों की सहायता से सावधानीपूर्वक उतारा जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से

दर्शन समय की अस्थायी समय-सारणी

मंदिर प्रशासन द्वारा जानकारी दी

गई है कि नवनिर्माण कार्य के चलते

दिनांक 09.02.2026 से 26.02.2026 तक

प्राचीन श्री काली माता मंदिर के कपाट

प्रातः 08:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक

श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

Temple Renovation Updates-

अपील की है कि वे दर्शन के लिए आने से पहले समय की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन का सहयोग करें। कार्य पूरा होने के बाद मंदिर को पहले की तरह नियमित समय पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *