CM भगवंत मान ने न्यू चंडीगढ़ मैराथन टी-शर्ट की लॉन्च

Muskaan gill
4 Min Read

T-shirt Launch

T-shirt Launch : 20 फरवरी 2026 (जे के बत्ता न्यू- चंडीगढ) आवाज़ इंडिया टुडे-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ओपस1रन – न्यू चंडीगढ़ मैराथन (रन फॉर पंजाब)’ की आधिकारिक टी-शर्ट को लांच किया।

इस मैराथन का आयोजन पंजाब और चंडीगढ़ कैपिटल रीजन में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ओपस1रन – न्यू चंडीगढ़ मैराथन का आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा T-shirt Launch और इसे दून इंटरनेशनल स्कूल, न्यू चंडीगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह पहल जीबी रियल्टी द्वारा शुरू की गई है तथा इसका आयोजन जीबी लीजेंड्स द्वारा किया जा रहा है।

जीबी रियल्टी के संस्थापक एवं चेयरमैन गुरिंदर सिंह भट्टी ने कहा कि जीबी रियल्टी अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहलों के तहत निरंतर खेलों को प्रोत्साहित करती रही है। T-shirt Launch उन्होंने कहा कि ओपस1रन – न्यू चंडीगढ़ मैराथन संगठन की खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि ओपस1रन – न्यू चंडीगढ़ मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक कदम है। T-shirt Launch हम इस आयोजन में अधिकतम भागीदारी की उम्मीद करते हैं ताकि लोग फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर सकें। मैराथन का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। 42 किलोमीटर की फुल मैराथन सुबह 4:30 बजे प्रारंभ होगी।

इसके बाद 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन सुबह 5:45 बजे, 10 किलोमीटर दौड़ सुबह 6:20 बजे और 5 किलोमीटर दौड़ सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। इसके उपरांत 3 किलोमीटर दौड़ तथा व्हीलचेयर श्रेणी की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिस्पर्धात्मक श्रेणियों में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जीबी लीजेंड्स के ओनर गुरनव भट्टी ने कहा कि हमारा विजन ओपस1रन – न्यू चंडीगढ़ मैराथन को क्षेत्र का एक प्रमुख वार्षिक खेल आयोजन बनाना है।

T-shirt Launch-

हमारा उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, अनुशासित और सक्रिय जीवन शैली के प्रति प्रतिबद्ध बनने के लिए प्रेरित करना है। मैराथन में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत लगभग 750 धावकों के भाग लेने की संभावना है, जो फिटनेस और सहनशक्ति खेलों के प्रति समुदाय की मजबूत भागीदारी और उत्साह को दर्शाता है। यह मैराथन जीबी लीजेंड्स की दीर्घकालिक खेल पहल की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य चंडीगढ़ कैपिटल रीजन को एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में स्थापित करना है

जहां प्रतिभाओं को निखारा जाए और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएं। इस आयोजन को पार्क हॉस्पिटल, वेरका, पंजाब एग्रो, कैंपा श्योर, महिंद्रा इलेक्ट्रिक चंडीगढ़, चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर्स, एएसआईसीएस रनिंग क्लब, स्केचर्स रनिंग क्लब और डून इंटरनेशनल स्कूल सहित प्रमुख साझेदारों और प्रायोजकों का सहयोग प्राप्त है।

गुरनव सिंह भट्टी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जीबी लीजेंड्स न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दे रही है, बल्कि एकता, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक प्रगति का सशक्त संदेश भी दे रही है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *