Suspended DIG भुल्लर के खिलाफ CBI ने 300 पेज की चार्जशीट दाखिल की

Manu Thakur
2 Min Read

Suspended DIG Harcharan Singh Bhullar

Suspended DIG Harcharan Singh Bhullar(crime awaz india): 4 दिसंबर 2025 रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ 300 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी है सीबीआई ने यह कार्रवाई गिरफ्तारी के महज 48 दिनों के भीतर की है, जबकि पहले चर्चा थी कि चार्जशीट 15 दिसंबर को पेश की जाएगी। इस चार्जशीट में बिचौलिए कृष्नु शारदा (Krishnu Sharda) को भी आरोपी बनाया गया है, जिसे करप्शन एक्ट (Corruption Act) की धाराओं के तहत तैयार किया गया है।

5 लाख की रिश्वत, 7.5 करोड़ की कैश रिकवरी

मामले की शुरुआत 16 अक्टूबर को हुई थी जब सीबीआई ने मोहाली (Mohali) स्थित कार्यालय से पहले दलाल कृष्नु शारदा और फिर डीआईजी भुल्लर को गिरफ्तार किया था। उन पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था।

गिरफ्तारी के बाद जब उनके घर पर छापेमारी की गई तो जांच एजेंसी को वहां से 7 करोड़ 50 लाख रुपये नकद, महंगी घड़ियां, शराब और कई गाड़ियों की चाबियां बरामद हुई थीं

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *