फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से बड़ा हादसा

Muskaan gill
3 Min Read

Surajkund Mela Accident in Faridabad

Surajkund Mela Accident in Faridabad : फरीदाबाद आवाज़ इंडिया टुडे- हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया।

मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है। वह पलवल जिले के चांदहट थाने के एसएचओ थे। सुनामी झूले पर 16 लोग बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे।

सूरजकुंड थाना पुलिस की टीम ने फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। रात 10 बजे पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मेला ग्राउंड में पहुंचे। यहां निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सुप्रीम अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा— “पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।

Surajkund Mela Accident in Faridabad-

वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने भी कहा कि सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। डीसी बोले— वेंडर की लापरवाही की जांच होगी। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि घटना में कई लोग घायल हुए। कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ का बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Surajkund Mela Accident in Faridabad-

इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वेंडर की लापरवाही की जांच की जाएगी और दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। पलवल में चांदहट थाने के एसएचओ जगदीश प्रसाद की भी झूले की चपेट में आने से मौत हो गई।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *