सुखना नदी में गंदगी का ढेर और टूटा पुल, बड़े हादसे को दे रहा दावत

Muskaan gill
2 Min Read

Sukhna River Pollution

Sukhna River Pollution : (कालका) सुनील दत्त आवाज़ इंडिया टुडे- कालका शहर के वार्ड नंबर तीन स्थित सुखना नदी में लगातार फैल रही गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि आसपास के निवासी अपने घरों का पूरा कूड़ा-कचरा इसी नदी में डाल रहे हैं। गंदगी के कारण क्षेत्र में बदबू फैली रहती है, Sukhna River Pollution जिससे बीमारियों का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि यहां से आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार लोगों को समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद गंदगी फैलाने का सिलसिला जारी है। प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

दूसरी ओर, नदी पर बना लोहे का पुल भी टूट-फूट का शिकार है। पुल की जर्जर हालत और आसपास फैली गंदगी किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है।


समाजसेवी नरेश धीमान, कांग्रेस जिला सचिव सुनील सोनकर, स्थानीय निवासी रवि सोनकर, पूजा और बिना रानी ने कहा कि गंदगी के कारण हर समय बीमारियों का खतरा बना रहता है। जिला सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि लोहे के पुल की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है।

समाजसेवी नरेश धीमान ने कहा कि यहां देवी-देवताओं की तस्वीरों का इस तरह पड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि उनकी देखभाल नहीं की जा सकती तो उन्हें यहां न लाया जाए या साफ जल में प्रवाहित किया जाए।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *