Student Talent Competition
Student Talent Competition : (सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे– राजकीय महाविद्यालय कालका में दो दिवसीय ‘परवाज़ 2026’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल छात्रों की सांस्कृतिक क्षमताओं को मंच मिला, बल्कि उनकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परवाज़ का अर्थ है “उड़ान”, और यह केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि विद्यार्थियों की सपनों और आकांक्षाओं की ऊंची उड़ान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।
प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों की सूची
संगीत और गायन:

वाद्य यंत्र: प्रथम – शुभम, द्वितीय – कामिनी, तृतीय – रवि
हरियाणवी गायन: प्रथम – मुस्कान, द्वितीय – निलाक्षी, तृतीय – चाशना
जनरल गायन: प्रथम – रवि, द्वितीय – चाशना, तृतीय – मुस्कान
नृत्य प्रतियोगिता:
हरियाणवी सोलो: प्रथम – निशा, द्वितीय – तनिका, तृतीय – अंशिका
जनरल सोलो: प्रथम – निशा, द्वितीय – तमन्ना, तृतीय – सृष्टि
कला और रचनात्मकता:
चित्रकला: प्रथम – अंजलि, द्वितीय – शिवानी, तृतीय – संजना
रंगोली: प्रथम – रितु, द्वितीय – वंदना, तृतीय – शबाना
पोस्टर मेकिंग: प्रथम – ऋतु शुक्ला, द्वितीय – रोहित कुमार, तृतीय – हर्ष प्रिया
काव्य गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता:

हिंदी काव्य गोष्ठी: प्रथम – वंशिका, द्वितीय – लक्ष्मी, तृतीय – प्रिया
अंग्रेजी काव्य गोष्ठी: प्रथम – तमन्ना, द्वितीय – सृष्टि, तृतीय – प्रिया
पंजाबी काव्य गोष्ठी: प्रथम – शबाना, द्वितीय – प्रिया, तृतीय – दिया
संस्कृत काव्य गोष्ठी: प्रथम – नेहा ठाकुर, द्वितीय – भूमिका, तृतीय – गुरविंदर सिंह
भाषण प्रतियोगिता: प्रथम – गुंजन, द्वितीय – तनीषा, तृतीय – सृष्टि
अन्य प्रतियोगिताएं:
मिमिक्री: प्रथम – यतिन, द्वितीय – प्रिया, तृतीय – तमन्ना
मोनो एक्टिंग: प्रथम – प्रिया, द्वितीय – तमन्ना, तृतीय – यतिन
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के प्रभारी डॉ. जगपाल और सदस्यों असिस्टेंट प्रोफेसर नीतू, डॉ. गीता, डॉ. नमिता, डॉ. सोनाली, डॉ. प्रदीप, डॉ. भैरवी तथा तबला वादक वरुण शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
परवाज़ 2026 ने साबित कर दिया कि शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों और प्रतिभा की उड़ान को भी प्रोत्साहित करती है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
