Stray dogs attack child in Ludhiana
Stray dogs attack child in Ludhiana : लुधियाना 08 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे -लुधियाना में अवारा कुत्तों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला 9 साल के बच्चे से जुड़ा है। नूरवाला रोड स्थित बाला जी फैक्ट्री के पास रहने वाले बच्चे पर 5 से 6 अवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। बच्चा खाना खाने के बाद अपने प्लॉट में खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
शोर सुनकर पास में रहने वाली एक महिला मौके पर आई और बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाया, जिससे उसकी जान बच गई बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Stray dogs attack child in Ludhiana स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक पर जल्द काबू पाया जाए, ताकि मासूम बच्चों की जान सुरक्षित रह सके।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
