SpiceJet emergency landing
SpiceJet emergency landing : नई दिल्ली 24 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की बोइंग 737 फ्लाइट को मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आने के कारण प्लेन को लेह की बजाय वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट में करीब 150 यात्री सवार थे।
ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इंजन नंबर 2 में खराबी आने की वजह से यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के बाद यात्रियों के लिए दूसरी यात्रा की व्यवस्था की जाएगी।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस बुलाना पड़ा। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
