
Smriti Mandhana Palash Muchhal wedding breakup reason
Smriti Mandhana Palash Muchhal wedding breakup reason(crime awaz india): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है। शादी टूटने के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया है।
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी हाल ही में अचानक टूट गई। लंबे समय तक चर्चित रहने के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। अब पहली बार खुद म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल सामने आए और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा कर शादी टूटने की पुष्टि की। स्मृति मंधाना ने भी इसे स्वीकार किया है।
शादी टूटने पर पलाश मुच्छल ने दिया भावुक बयान
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पलाश ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह समय बेहद मुश्किल रहा है, क्योंकि लोग बिना सोचे-समझे उन बेबुनियाद अफवाहों पर यकीन कर रहे थे, जिनका कोई आधार ही नहीं है।’ पलाश ने कहा, ‘मेरे लिए यह रिश्ता बेहद पवित्र है और उसी रिश्ते पर बिना पुष्टि वाली बातों का बोझ डाल देना गहराई से चोट पहुंचाता है। समाज के तौर पर हमें किसी के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले संभलना चाहिए, वर्ना हमारे शब्द ऐसे घाव छोड़ जाते हैं, जिनका असर शायद हमेशा रहता है।
उन्होंने आगे लिखा, ‘दुनिया में बहुत लोग इससे कहीं बड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं और ऐसे में निरर्थक आरोपों और गॉसिप पर ऊर्जा खर्च करना दुखद है।’ पोस्ट के आखिर में उन्होंने बताया, ‘मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और मानहानिकारक बातें फैला रहे हैं। इस कठिन समय में जो लोग मेरे साथ खड़े रहे, मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं।
स्मृति मंधाना ने भी शादी टूटने की पुष्टि करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी जीवन जीने वाली इंसान हूं और मैं इसे इस तरह ही रखना चाहूंगी, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी कैंसिल हो गई है।
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की गुजारिश करती हूं। मैं आपसे विनती करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का समय दें।
स्मृति मंधाना ने कहा कि हर किसी के पीछे एक बड़ा मकसद होता है। उनके लिए हमेशा यह सबसे महत्वपूर्ण रहा कि वह देश का नाम ऊंचे स्तर पर रोशन करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह इंडिया के लिए खेलती रहेंगी, ट्रॉफी जीतेंगी और उनका ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। उन्होंने फैंस के सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा और अब आगे बढ़ने का समय बताया।
23 नवंबर को होने वाली शादी अब नहीं होगी
बता दें कि पलाश और भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी। सारी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का तूफान शुरू हो गया। पहले पलाश की दूसरी महिलाओं के साथ चैट वायरल होने का दावा किया गया, फिर एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम उछाला गया और बाद में वेडिंग कोरियोग्राफर से संबंधों की बातें भी फैलने लगीं।
मंधाना ने डिलीट कीं शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें
इस बीच स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दीं, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। परिवारों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन पलक मुच्छल ने कहा कि दोनों परिवार बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और सिर्फ सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, अब पलाश का नया इंस्टाग्राम अपडेट पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
