चांदी में एकदम से 12 हजार की गिरावट! क्या आगे और गिर सकती है कीमत?

Muskaan gill
5 Min Read

Silver Price Down by 12000

Silver Price Down by 12000 : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो (नई दिल्ली ) 31 Dec 2025 साल 2025 के आखिरी दिन चांदी में जोरदार गिरावट आई है। एमसीएक्स में सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 11 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा सोने में इस समय 500 रुपये प्रति 10 से ज्यादा की गिरावट है।

साल के आखिरी दिन चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में 12 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोना में भी आज गिरावट देखी गई है। हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है। सवाल ये है कि चांदी में इतनी गिरावट आ क्यों रही है?

कितना गिरा चांदी का दाम?

एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 10 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय 1 किलो चांदी का भाव 2,40,650 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,32,228 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,42,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Down by 12000 –

कल चांदी 2,51,012 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।Silver Price Down by 12000 इसके साथ ही आज ये 2,41,400 रुपये प्रति किलो कीमत पर खुला है।

IBJA में कल शाम 1 किलो चांदी का दाम 2,32,329 रुपये चल रहा है। इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को 1 किलो चांदी का भाव 2,35,440 रुपये दर्ज किया गया था।

Silver Price Down by 12000 –

आगे कितनी आएगी गिरावट?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि जिस तरह से चांदी में गिरावट आ रही है। हम चांदी का नया बेस रेंज 1,50,000 रुपये प्रति किलो मान सकते हैं। चांदी में आई ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग कही जा सकती है।

चांदी में क्यों आ रही है गिरावट?

हाल ही में हुई बातचीत में कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि चांदी में हो रही इस हलचल के पीछे कई कारण है। चांदी में अभी जो गिरावट आ रही है, उसका कारण है कि यूक्रेन और रूस के बीच समझौता हो चुका है। जब भी दुनियाभर में चल रही अस्थिरता ठीक होने लगती है। सोने और चांदी जैसे धातु के दाम गिरने लगते हैं।

चांदी की इंडस्ट्री डिमांड बढ़ रही है। Silver Price Down by 12000 इस डिमांड को देखते हुए आम निवेशक ईटीएफ और म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करने लगे। जिसकी वजह से इसकी डिमांड और बढ़ने लगी और कीमत में तेजी आई। अजय केडिया की माने तो ये गिरावट निवेशकों का प्रॉफिट बुकिंग है।

इसके साथ ही हाल फिलहाल में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने चांदी में जारी एकतरफा तेजी पर चिंता जताई है और कहा है कि इसका कई इंडस्ट्रियल प्रोसेस में उपयोग हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा चांदी का कई इंडस्ट्रियल प्रोसेस में उपयोग होता है।

इसलिए इस बढ़ोतरी ने पूरी इंडस्ट्री को चिंता में डाल दिया है। चांदी का इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से लेकर सोलर और कई अन्य उत्पादों जैसे ईवी आदि में बड़ी मात्रा में चांदी का उपयोग हो रहा है।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो इंडस्ट्री दूसरे विकल्प की ओर बढ़ने लगेगी।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *