School Van Accident
School Van Accident : फगवाड़ा 6 फरवरी 2026 शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School वैन ने स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन चालक को रोक लिया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि वैन चालक ने नशे का सेवन किया हुआ है। जिसके कारण वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा।
लोगों ने जब बच्चों से ड्राइवर के बारे में पूछा तो पता चला कि उनकी स्कूल वैन का ड्राइवर कोई और है School Van Accident यह सन्नी नामक ड्राइवर आज उन्हें लेने के लिए आया था कुछ बच्चों ने भी कैमरे के सामने ड्राइवर की गलती मानी। जिसके स्कूल वैन के पहले ड्राइवर रूपिंदर सिंह को घटना स्थल पर बुलाया गया।
रूपिंदर सिंह का कहना है वह बीमार था, इसलिए उसने दूसरे ड्राइवर को आज भेजा था। School Van Accident लोगों ने घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को दी। जिसके बाद कुछ पेरेंट्स घटना स्थल से बच्चों को लेकर चले गए। भारी हंगामे के बाद अन्य वैन में मौजूद बच्चों को रूपिंदर सिंह लेकर स्कूल गया रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह बीमार थे और उन्होंने लड़के को भेज दिया था।
जिसके बाद अब पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है और बच्चे परेशान हो रहे है। रूपिंदर ने ड्राइवर के नशे के सेवन को लेकर कहा कि वह रो रहा है। उन्होंने कहा कि वह 2 साल से लॉर्ड महावीरा जैन मॉडल स्कूल की वैन चला रहे है। रूपिंदर का कहना है कि आज बीमार होने के कारण बच्चों को ले जाने के लिए उसने दूसरे ड्राइवर को भेज दिया था और वह पहले भी बच्चों को स्कूल छोड़ने जाता रहा है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
