
Rohtak PGI medicine shortage 2025
12 Nov 2025 (क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो )
रोहतक पीजीआई में दवाइयों की कमी मरीजों को निजी दवाखानों से खरीदनी पड़ रही दवाइयां
Rohtak PGI medicine shortage 2025(crime awaz india)रोहतक पीजीआई (PGI) रोहतक में मरीजों को आवश्यक दवाइयां नहीं मिल रही हैं जिससे उन्हें निजी दुकानों से महंगी दवाइयां खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। खासकर आंख, त्वचा, हृदय और अस्थमा जैसी बीमारियों की दवाइयों की कमी ने मरीजों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल में दवाइयों की कमी से उनका इलाज प्रभावित हो रहा है और उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। कई मरीजों ने कहा कि इलाज में देरी और महंगी दवाइयां उनकी आर्थिक स्थिति पर भारी असर डाल रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दवाइयों की मांग संबंधित विभाग को भेज दी गई है और जल्द ही दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि मरीज अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अस्पताल प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की अपील की है ताकि मरीजों को बिना किसी बाधा के इलाज और दवाइयां उपलब्ध हो सकें।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारा CAi TV ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं, तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
साथ ही WhatsApp चैनल को फॉलो करें — Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter (X), Koo, ShareChat और Dailyhunt पर भी फॉलो कर सकते हैं।

http://facebook.com/crimeawaz.in
http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09
http://instagram.com/crimeawazindia?igsh=MWxrdHR2dXl1ODZ6bg=
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid=web_share