Road mishap Ludhiana
Road mishap Ludhiana : लुधियाना11 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे-लुधियाना के पॉश इलाके सराभा नगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सराभा नगर गुरुद्वारा साहिब के पास, तेज रफ्तार सफेद रुबिकॉन जीप और यामाहा R15 बाइक आपस में जोरदार टकरा गए। इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जीप बेहद तेज रफ्तार में थी, और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग भी हादसे की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। Road mishap Ludhiana हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। घायल किशोर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और कहा कि हादसे के कारणों की पूरी जांच की जाएगी। घटनास्थल पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे सामान्य किया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
