Religious Celebration
Religious Celebration : सोलन हिमाचल प्रदेश (सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे– जिला सोलन के अम्बोटा गांव में स्थित प्राचीन शिवलोत्री मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। हिमाचल, हरियाणा और पंजाब से आए भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
भक्तों ने मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, पंचामृत और गंगाजल से किया। इसके बाद फलों का भोग, फूलों की माला और भांग, धतुरा, बेलपत्र आदि अर्पित कर भोलेनाथ की स्तुति की।

मंदिर में भक्तजन “बम बम भोले” की संकीर्तन करते हुए अपने और अपने परिवार की खुशहाली एवं सलामती की प्रार्थना करते दिखाई दिए।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
