
Red Fort attack NIA custody case
Red Fort attack NIA custody case(crime awaz india): 29 नवंबर, 2025 लाल किले के पास हुए हमले के मुख्य आरोपी चार डॉक्टरों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई जिनका इस मामले में अहम रोल है सुरक्षा कारणों से कोर्ट में पेश नहीं हुए उनकी सुनवाई एनआईए मुख्यालय में हुई।
इनमें डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और इरफान अहमद वागे शामिल हैं। इनकी 10 दिन की NIA कस्टडी आज खत्म हो रही थी। वहीं, इस केस में अहम भूमिका निभाने वाले गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को आज कोर्ट में पेश नहीं किया गया। सुरक्षा कारणों से उनकी सुनवाई NIA हेडक्वार्टर में ही हुई।
NIA के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर राहुल त्यागी ने बताया कि अनमोल बिश्नोई को दुश्मन गैंग्स से जान का गंभीर खतरा है, इसलिए कल उसकी डिफेंस टीम ने विशेष आवेदन दिया था। कोर्ट ने इस पर सहमति जताते हुए सुनवाई NIA मुख्यालय में की।
NIA की मांग पर अनमोल बिश्नोई को सात दिन की और कस्टडी दी गई है। अगली सुनवाई अब 5 दिसंबर को होगी। NIA सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपी डॉक्टरों से लगातार पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासे हो रहे हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
