हिमाचल से हिम चंडीगढ़ तक ट्राईसिटी का नया विस्तार, न्यू चंडीगढ़ में रियल एस्टेट को बढ़ावा

Muskaan gill
5 Min Read

Real Estate Growth Chandigarh

Real Estate Growth Chandigarh : क्राइम आवाज़ इंडिया (चंडीगढ़) हिमाचल प्रदेश 07 Jan 2026 सरकार की ओर से बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित नए शहर हिम चंडीगढ़ के निर्माण से ट्राई-सिटी क्षेत्र को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है इस महत्वाकांक्षी परियोजना का सीधा लाभ केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब सरकार द्वारा तेजी से विकसित किए जा रहे न्यू चंडीगढ़ को भी मिलेगा लेकिन मलपुर और संडोली पंचायतों के ग्रामीण कृषि भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध कर रहे हैं यह परियोजना क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर लाएगी।

विशेषज्ञों के अनुसार हिम चंडीगढ़ के अस्तित्व में आने से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। वर्तमान में न्यू चंडीगढ़ को पंजाब सरकार स्मार्टसिटी की तर्ज पर विकसित कर रही है।

यहां आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, Real Estate Growth Chandigarh जिसके चलते प्रॉपर्टी के दामों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में हिम चंडीगढ़ की घोषणा के बाद न्यू चंडीगढ़ के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और जमीन के रेट में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Real Estate Growth Chandigarh-

कनेक्टिविटी मजबूत होने से बढ़ेगा निवेश

हिम चंडीगढ़ को चंडीगढ़-बद्दी मार्ग पर शीतलपुर में बसाने की योजना है। Real Estate Growth Chandigarh यह नया शहर चंडीगढ़ से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इसे बद्दी–चंडीगढ़ रेललाइन से जोड़ने का प्रस्ताव भी है, जिससे हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब के बीच आवागमन और सुगम होगा। पीजीआई चंडीगढ़ की बद्दी और न्यू चंडीगढ़ से नजदीकी को देखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा होंगे।

रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि किसी भी परियोजना के साथ ‘चंडीगढ़’ नाम जुड़ने से निवेशकों का भरोसा बढ़ता है। हिम चंडीगढ़ के नाम की घोषणा मात्र से ही आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी बाजार में सकारात्मक माहौल बन गया है।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई दिशा

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हिम चंडीगढ़ परियोजना को संतुलित विकास मॉडल के तहत लागू किया गया, तो इससे चंडीगढ़, न्यू चंडीगढ़ और बद्दी-बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र को व्यापक लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के नए अवसर और आधुनिक शहरी सुविधाएं पूरे ट्राई-सिटी क्षेत्र को विकास की नई दिशा दे सकती हैं।

कैबिनेट से मिली मंजूरी, विश्वस्तरीय टाउनशिप का लक्ष्य

Real Estate Growth Chandigarh-

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 30 दिसंबर 2025 को हुई Real Estate Growth Chandigarh हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिम चंडीगढ़ परियोजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि शीतलपुर में विकसित होने वाला यह शहर विश्वस्तरीय टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य शहरी विकास के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास से जोड़ना है।

परियोजना के लिए 3,700 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जबकि 3,400 बीघा भूमि पहले से ही राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग के नाम दर्ज है। शहर की मास्टर प्लानिंग और डिजाइन के लिए शीघ्र ही कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा।

ग्रामीणों का विरोध, पंचायतों ने जताई आपत्ति


दूसरी ओर बद्दी क्षेत्र की मलपुर और संडोली पंचायतों के ग्रामीणों ने प्रस्तावित न्यू टाउनशिप को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि टाउनशिप के लिए चिह्नित की गई भूमि में बड़ी मात्रा में कृषि और निजी जमीन शामिल है।

उनका आरोप है कि इससे उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा और क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट समाप्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे आंदोलन और कानूनी रास्ता अपनाएंगे।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *