Rampura Phul children death case
Rampura Phul children death case : रामपुरा फूल 14 फ़रवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे (जगसीर भुल्लर)- बठिंडा जिले के रामपुरा फूल क्षेत्र में एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने दोनों मृत बच्चों की मां के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोप है कि प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे बच्चों को मां ने चूहे मारने की दवा देकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले 12 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार रात उसी लड़की के सात वर्षीय छोटे भाई फतेहवीर की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों बच्चों की मां पर संदेह जताया।

शनिवार सुबह गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीण फूल थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई-बहन की मौत को लेकर उन्हें बच्चों की मां पर शक है, इसलिए दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए। गांव निवासी भरपूर सिंह ने कहा कि वे गांव वालों के साथ पुलिस के पास पहुंचे हैं और पूरे गांव को बच्चों की मौत पर संदेह है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
