Railway Ministry Approval
Railway Ministry Approval : बरनाला 20 फरवरी 2025 आवाज़ इंडिया टुडे- बरनाला आसपास के इलाकों के रेल यात्रियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हुआ। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद 20 फरवरी से बरनाला रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू हो गया है। इस संबंध में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वीडियो संदेश जारी कर जानकारी दी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज केवल दो मिनट के लिए रहेगा
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस अब बरनाला स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। यह फैसला यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रायोगिक (Experimental) तौर पर लिया गया है। अगर यात्रियों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो इस स्टॉपेज को स्थायी कर दिया जाएगा।
ट्रेन का निर्धारित समय
- ट्रेन नंबर 26462 (फिरोजपुर से दिल्ली): सुबह 9:59 बजे बरनाला पहुंचेगी और 10:01 बजे प्रस्थान करेगी।
- ट्रेन नंबर 26461 (दिल्ली से फिरोजपुर): रात 8:20 बजे बरनाला पहुंचेगी और 8:22 बजे रवाना होगी।
होली-त्योहारों के लिए अमृतसर-मानसी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अमृतसर-मानसी-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का भी निर्णय लिया है। यह ट्रेन अमृतसर से 24, 28 फरवरी और 4 मार्च को चलेगी। रास्ते में यह जालंधर, लुधियाना (ढंडारी कलां), अंबाला, मुरादाबाद और गोरखपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
