(ट्रेन टिकट) रेलवे यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल से नए नियम लागू होंगे, जिनमें रिफंड और कैंसिलेशन चार्ज से जुड़ी शर्तों में बदलाव किया गया है। इन नियमों के तहत अब यात्रियों को पहले से साफ पता रहेगा कि टिकट कैंसिल करने पर कितना पैसा वापस मिलेगा और किन स्थितियों में रिफंड नहीं मिलेगा।
नए नियमों के अनुसार, अब टिकट कैंसिलेशन पूरी तरह समय पर निर्भर करेगा। यानी आपने कब टिकट कैंसिल किया, उसी आधार पर रिफंड तय होगा। अगर किसी कारण से आप यात्रा नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको नए (ट्रेन टिकट) नियमों के मुताबिक ही रिफंड मिलेगा, (ट्रेन टिकट) जिसकी शर्तें इस प्रकार हैं —
ट्रेन छूटने के बाद कैंसिलेशन – कोई रिफंड नहीं मिलेगा
ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले कैंसिलेशन- कोई रिफंड नहीं
ट्रेन छूटने के 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिलेशन- 50% रिफंड मिलेगा
72 से 24 घंटे के बीच- 75% रिफंड मिलेगा
72 घंटे से पहले- सिर्फ फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कटेगा बाकी पुरा रिफंड मिलेगा

आइए जानते है फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कितना कटेगा
अगर आप ट्रेन छूटने के 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल कर रहे है तो क्लास के (ट्रेन टिकट) हिसाब से अलग-अलग फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कटेगा जो इस (ट्रेन टिकट) प्रकार होगा-
स्लीपर(SL)- 120 रूपए + GST प्रति यात्री
सेकंड सिटिंग(2S)- 60 रूपए + GST प्रति यात्री
फर्स्ट एसी(1A)/एग्जीक्यूटिव क्लास- 240 रूपए + GST प्रति यात्री
एसी सेकंड टियर(2A): 200 रूपए + GST प्रति यात्री
एसी थर्ड टियर(3A)/एसी चेयर कार/एसी 3 इकॉनमी: 180 रूपए + GST प्रति यात्री

पहले क्या थे नियम?
रेलवे में टिकट कैंसिलेशन के नियम समय के हिसाब से ही होते रहे है। पहले ट्रेन छूटने के 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर रिफंड न मिलने का नियम था, अब इसे सख्त करते हुए 8 घंटे में बदल दिया है। पहले कई यात्रियों को यह स्पष्ट नहीं होता था कि किस समय पर कितना रिफंड मिलेगा, वहीं अब नए नियमों में इसे सीधे प्रतिशत और समय के आधार पर तय कर दिया गया है।
यात्रियों के लिए क्या बदलेगा ? (ट्रेन टिकट)
लेट कैंसिलेशन पर नुकसान ज्यादा होगा
समय रहते कैंसिल करने पर ही बेहतर रिफंड मिलेगा
ब्लैक में टिकट बेचने वालों पर कड़ा प्रहार
आप यात्रा नहीं करने वाले हैं, तो जितना जल्दी टिकट कैंसिल करेंगे, उतना ज्यादा पैसा वापस मिलेगा
आखिरी समय पर टिकट कैंसिल करना महंगा पड़ेगा
पहले से प्लानिंग करने पर फायदा होगा
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
