Rahul Gandhi का दावा: हरियाणा में हुई वोट चोरी, BJP को मिली पहली जीत”

crimeawaz
5 Min Read

राहुल गांधी बोले – कांग्रेस महज़ 22,779 वोटों से हारी, उचानाकलां में सिर्फ 32 वोटों का फर्क

Rahul Gandhi Haryana Election

राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का लगाया आरोप

06 November 2025 | Chandigarh (Crime Awaz India Bureau) राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से ठीक एक दिन पहले बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महज़ 22,779 वोटों से हार गई।
राहुल ने कहा कि हरियाणा की आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बेहद मामूली वोटों से हारी, जिनमें से दो सीटों पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की।

Rahul Gandhi Haryana Election उन्होंने बताया कि उचानाकलां सीट पर कांग्रेस मात्र 32 वोटों से हारी, जबकि चरखी दादरी में 1957 वोट, असंध में 2306 वोट, होडल में 2595 वोट, महेंद्रगढ़ में 2648 वोट, सफीदों में 4037 वोट, घरौंडा में 4531 वोट और राई में 4673 वोटों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

Rahul Gandhi Haryana Election

दो सीटों पर BJP की पहली जीत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार दो नई सीटों पर जीत दर्ज कर राजनीतिक बढ़त हासिल की।
दादरी और सफीदों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने पहली बार जीत का परचम लहराया।
दादरी से भाजपा के सुनील सांगवान ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनीषा सांगवान को 1957 वोटों से हराया।
वहीं सफीदों में भाजपा के रामकुमार गौतम ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली को 4037 वोटों के अंतर से मात दी।

Rahul Gandhi Haryana Election इसके अलावा, उचानाकलां विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को मात्र 32 वोटों से पराजित किया। इस सीट पर भाजपा ने दूसरी बार जीत हासिल की है।

read more crime stories http://crimeawaz.inhttp://crimeawaz.in

राहुल गांधी ने डबवाली सीट का जिक्र नहीं किया

Rahul Gandhi Haryana Election राहुल गांधी ने अपने बयान में डबवाली विधानसभा सीट का नाम नहीं लिया।
इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग को इनेलो के आदित्य देवीलाल ने मात्र 610 वोटों से हराया।
2019 में यह सीट कांग्रेस के कब्जे में थी, लेकिन इस बार मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सीट राहुल गांधी के दावे से जुड़ी बहस को और गहराई दे सकती थी।

बीजेपी को भी कई सीटों पर मामूली हार

Rahul Gandhi Haryana Election जहां कांग्रेस कई सीटों पर बेहद कम वोटों से हारी, वहीं भाजपा को भी कई क्षेत्रों में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा।
इनमें लोहारू में भाजपा के जेपी दलाल को 792 वोटों, आदमपुर में भव्य बिश्नोई को 1268 वोटों,
रोहतक में मनीष ग्रोवर को 1341 वोटों, पंचकूला में ज्ञानचंद गुप्ता को 1997 वोटों,
फतेहाबाद में दूड़ाराम को 2252 वोटों और थानेसर में सुभाष सुधा को 3242 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

यह परिणाम बताते हैं कि इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच बेहद करीबी मुकाबला रहा।

“जीरो मकान नंबर पर बने वोट लोकतंत्र की हत्या” – युवा कांग्रेस Rahul Gandhi Haryana Election

राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे के बाद हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो तथ्य देश के सामने रखे हैं, वे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

कटारिया ने बताया कि कांग्रेस संगठन की जांच में सामने आया है कि हजारों वोट ‘जीरो मकान नंबर’ पर बने हैं,
कई मृत व्यक्तियों के नाम अब भी वोटर सूची में शामिल हैं, और एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोट दर्ज हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।

कटारिया ने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियां लोकतांत्रिक प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और चुनाव आयोग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

ਨੋਟ: ਪੰਜਾਬੀ ਦੀਆਂ ਬ੍ਰੇਕਿੰਗ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਤੁਸੀਂ ਸਾਡੇ CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਜੇ ਤੁਸੀਂ ਵੀਡੀਓ ਵੇਖਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹੋ ਤਾਂ Crime Awaz India ਦੇ YouTube ਚੈਨਲ ਨੂੰ Subscribe ਕਰ ਲਵੋ। W/A Channel Follow ਕਰੋ, Crime Awaz India ਸਾਰੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪਲੇਟਫਾਰਮਾਂ ਤੇ ਉਪਲੱਬਧ ਹੈ। ਤੁਸੀਂ ਸਾਨੂੰ ਫੇਸਬੁੱਕ, ਟਵਿੱਟਰ, ਕੂ, ਸ਼ੇਅਰਚੈੱਟ ਅਤੇ ਡੇਲੀਹੰਟ ‘ਤੇ ਵੀ ਫੋਲੋ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ

Read more crime stories and news http://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid

Watch more stories http://Links Crime Awaz crimeawaz.in WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09 Follow Meta facebook.com/crimeawaz.in Mobile App play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcam

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *