कनाडा माइनस 23°C में पंजाबी कैब ड्राइवर बना फरिश्ता, गर्भवती मां और बच्चे की बचाई जान

Muskaan gill
2 Min Read

Punjabi Cab Driver Saves Pregnant Woman Canada

Punjabi Cab Driver Saves Pregnant Woman Canada : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो (कैलगरी) 03 जनवरी, 2026- कनाडा के कैलगरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां भारतीय मूल के पंजाबी कैब चालक हरदीप सिंह तूर ने इंसानियत की मिसाल पेश की। देर रात एक आपात कॉल पर वह एक गर्भवती महिला और उसके साथी को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई और उसने टैक्सी की पिछली सीट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

शून्य से करीब -23 डिग्री सेल्सियस तापमान, तूफानी मौसम और फिसलन भरी सड़कों के बावजूद, तूर ने हिम्मत नहीं हारी और पूरी सावधानी के साथ टैक्सी चलाते हुए मां और बच्चे को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया हरदीप सिंह तूर ने बताया कि ऐसे हालात में समय बर्बाद किए बिना सीधे अस्पताल पहुंचना ही उनका एकमात्र लक्ष्य था।

Punjabi Cab Driver Saves Pregnant Woman Canada-

करीब 30 मिनट की यह यात्रा उनके जीवन की सबसे लंबी यात्रा साबित हुई अस्पताल पहुंचते ही स्टाफ ने तुरंत मां और नवजात की देखभाल की और दोनों को स्वस्थ बताया। तूर ने इसे अपने जीवन का गर्व का क्षण बताया।

Punjabi Cab Driver Saves Pregnant Woman Canada-
Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *