Punjab Weather Alert

Punjab Weather Alert : क्राइम आवाज़ इंडिया चंडीगढ़ 14 जनवरी 2026 जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड और तेज हो गई है। मंगलवार को नवांशहर में इस मौसम में पहली बार तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने आज (बुधवार) के लिए घने कोहरे और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह मौसम स्थिति फिलहाल बनी रहने की संभावना है। वहीं, 18 और 19 जनवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
