Punjab Police Operation Prahar 2.0
Punjab Police Operation Prahar 2.0 : चंडीगढ़ 11 फरवरी 2026 क्राइम आवाज़ इंडिया -पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ तेज गति से जारी है। अभियान के दूसरे दिन पुलिस टीमों ने राज्यभर में 2706 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।
इस कार्रवाई के दौरान 2596 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1634 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 53 घोषित अपराधी (PO) भी शामिल हैं।
इस बार पुलिस हाई-टेक तकनीक का सहारा ले रही है। मोहाली, लुधियाना और जालंधर जैसे ऊँची इमारतों वाले इलाकों में अपराधियों को भागने से रोकने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है।Punjab Police Operation Prahar 2.0 डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट किया है कि गैंगस्टरों और नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तारी से जुड़ी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन के दौरान लुधियाना के खन्ना में एक पंजाबी सिंगर परमजीत कौर को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया है। वहीं मोहाली के खरड़ में नाकाबंदी के दौरान एक बीएमडब्ल्यू (BMW) कार से दो लोगों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।
राजनीतिक व कानूनी परिप्रेक्ष्य
यह ऑपरेशन ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्षी दल कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं और हाई कोर्ट भी सरकार से जवाब तलब कर चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले फेज-1 में 12 हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई थी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
