सेशन जज के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
Punjab News: पंजाब के मोहाली के सेक्टर-94 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक सेशन जज के घर को निशाना बनाया। घर करीब 15 दिनों से बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए और आराम से पूरे घर की तलाशी लेकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। उस समय जज अपने गनमैन के साथ मोगा में ड्यूटी पर थीं।
शिकायतकर्ता हरेंद्र सिंह, जो पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं, ने बताया कि वे 5 मार्च 2026 को सेशन जज नीलम अरोड़ा के साथ ड्यूटी के चलते परिवार सहित घर बंद करके मोगा चले गए थे। जब 20 मार्च की रात करीब 8:30 बजे वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला।
चोरों ने काफी समय लेकर वारदात को दिया अंजाम
घर के अंदर का दृश्य पूरी तरह अस्त-व्यस्त था। (Punjab News) सभी कमरे बिखरे हुए थे, अलमारियां खुली थीं और सामान इधर-उधर फैला हुआ था। घर की लाइटें भी जल रही थीं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी समय लेकर आराम (Punjab News) से वारदात को अंजाम दिया।

जांच में सामने आया कि चोर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए थे। उन्होंने घर के हर हिस्से की अच्छी तरह तलाशी ली और कीमती सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोर धार्मिक सामान भी नहीं छोड़ पाए। रसोई से पीतल की श्री कृष्ण की मूर्ति, बर्तन और यहां तक कि बाथरूम की टोंटियां और फिटिंग तक उखाड़ कर ले गए। (Punjab News)
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा- पुलिस
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना ने इलाके में सभी को चौंका दिया है.
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
