Punjab News: पंजाब के लुधियाना में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला सदर थाना इलाके से सामने आया है, जहां दिन-दहाड़े एक्टिवा सवार युवक ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
पीड़ित महिला बिंदु, जो धांधरा रोड स्थित पार्क जीके विहार ब्लॉक नंबर 62 की रहने वाली हैं, ने पुलिस को बताया कि वह अपने निजी काम से एक्टिवा (PB10HZ-0650) पर दुगरी जा रही थीं। जैसे ही वह जैन मंदिर चौक के पास पहुंचीं, एक अन्य एक्टिवा सवार युवक ने अचानक उनकी गाड़ी रोक ली। (Punjab News)
गले से चेन झपटकर भागा आरोपी
आरोपी ने महिला को रोकते ही झटके से उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तुरंत अपनी एक्टिवा पर फरार हो गया। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ ही नहीं पाईं। घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Punjab News)
सीसीटीवी के सहारे तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (Punjab News) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
