न्यू- चंडीगढ, 20 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
जे के बत्ता: (Punjab News) हाल ही में गमाडा की ई-ऑक्शन में मिक्स्ड लैंड-यूज़ की प्राइम जमीनों के लिए रिकॉर्ड बोली देखने को मिली। चंडीगढ़ बॉर्डर पर वाईपीएस स्कूल के सामने स्थित 5.5 एकड़ का प्लॉट करीब 70 करोड़ प्रति एकड़ की दर से बिका। यह प्लॉट होमलैंड ग्रुप ने वीआरसी के साथ मिलकर खरीदा, जिससे गमाडा को करीब 400 करोड़ की आय हुई। यह सौदा क्षेत्र की बड़ी रियल एस्टेट डील्स में गिना जा रहा है।
(Punjab News) इसी ऑक्शन में दोनों कंपनियों ने सेक्टर-62, मोहाली में 13 एकड़ का एक और प्राइम प्लॉट खरीदा। इस जमीन के लिए भी रिकॉर्ड स्तर पर बोली लगी और यह करीब 47 करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से 600 करोड़ से अधिक में बिकी। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को अब मिलकर विकसित किया जाएगा, जिसमें प्रीमियम रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स के साथ ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कमर्शियल स्पेस भी शामिल होंगे।
वाईपीएस वाली लोकेशन चंडीगढ़ से सटी हुई है और लीज़र वैली बेल्ट से जुड़ी है, (Punjab News) जबकि सेक्टर-62 की जमीन मोहाली के प्रमुख डाउनटाउन इलाके में अंब साहिब गुरुद्वारा रोड के पास स्थित है, जहां पहले से कई बड़े कमर्शियल हब मौजूद हैं।

1000 करोड़ का निवेश, बड़ा डेवलपमेंट प्लान
करीब 1,000 करोड़ के भूमि निवेश और लगभग 5 मिलियन वर्ग फुट निर्माण क्षेत्र के साथ, ये प्रोजेक्ट्स मोहाली के सबसे बड़े मिक्स्ड लैंड-यूज़ डेवलपमेंट्स में शामिल हो सकते हैं। इनका लक्ष्य 2031 की पहली तिमाही तक पूरा करना है। इस साझेदारी को लेकर रियल एस्टेट बाजार और खरीदारों में खासा उत्साह है। उम्मीद की जा रही है कि ये प्रोजेक्ट्स ट्राईसिटी के रियल एस्टेट सेक्टर को नई दिशा देंगे।
पहले भी सफल रहे हैं प्रोजेक्ट्स (Punjab News)
होमलैंड ग्रुप के पहले के प्रोजेक्ट्स जैसे होमलैंड रेगेलिया, होमलैंड हाइट्स और CP67 पहले ही पंजाब में प्रीमियम रेजिडेंशियल और रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
