Punjab News: पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला, दो हैंड ग्रेनेड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Nishi Kashyap
3 Min Read

बठिंडा, 19 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

(Punjab News) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को दो हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार कर संभावित आतंकी हमले को टाल दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की (Punjab News) पहचान बूटा सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू निवासी गिल्लवाली (फिरोजपुर) और हरमंदर सिंह उर्फ निक्का निवासी मोठांवाली (मोगा) के रूप में हुई है।

डीजीपी (Punjab News) गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड सीमा पार से चल रही अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका मकसद राज्य में शांति और सुरक्षा को भंग करना था।

उन्होंने कहा कि (Punjab News) इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और लिंक स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि आतंकी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति हैंड ग्रेनेड लेकर जा रहे हैं।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआई बठिंडा की टीम ने मोगा-फिरोजपुर रोड पर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

एआईजी ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी घटना होने से पहले ही रोक दी गई।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) फाजिल्का में विस्फोटक अधिनियम की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 06, दिनांक 17 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *