Punjab News: पंजाब में शिक्षा क्रांति 2.0 की शुरुआत, 3500 करोड़ से बढ़ेगा शिक्षा का स्तर

Nishi Kashyap
4 Min Read

चंडीगढ़, 18 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

(Punjab News)पंजाब सरकार ने शिक्षा क्रांति मिशन के पहले चरण की बड़ी सफलताओं को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पहले चरण में राज्य के सरकारी स्कूलों में बड़े बदलाव देखने को मिले और उनकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

इस महत्वाकांक्षी योजना का मकसद सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर के अनुरूप बनाना है। इस मिशन को लागू करने के लिए पंजाब सरकार ने विश्व बैंक के साथ समझौता किया है। कुल 3500 करोड़ रुपये की परियोजना में से 2500 करोड़ रुपये विश्व बैंक ऋण के रूप में देगा, जबकि 1000 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी। Punjab News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले चरण की सफलता ने इस मिशन को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ किया है। उन्होंने बताया कि इस पहल के जरिए न केवल स्कूलों की सूरत बदली, बल्कि पंजाब को राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी हासिल हुआ। Punjab News

भारत सरकार के परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 में पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ते हुए कक्षा शिक्षण परिणामों में पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह उपलब्धि कक्षा शिक्षण में सुधार, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और करीब 20 हजार स्कूलों में प्रशासनिक बदलावों का परिणाम है। इसके साथ ही करियर गाइडेंस और शिक्षक प्रशिक्षण प्रणाली को भी मजबूत किया गया है। Punjab News

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि शिक्षा क्रांति 2.0 के तहत अब इन उपलब्धियों को और मजबूत किया जाएगा और शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा। उनका कहना है कि पंजाब का हर छात्र बेहतर अवसरों का हकदार है और यह मिशन उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

विज्ञान और वाणिज्य शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना के तहत बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि हर छात्र जरूरी कौशल हासिल कर सके। साथ ही विज्ञान और वाणिज्य विषयों की पहुंच बढ़ाने, व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने और छात्रों के लिए बेहतर करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था की जाएगी।

डिजिटल करियर गाइडेंस पोर्टल होगा लॉन्च (Punjab News)

शिक्षा विभाग एक डिजिटल करियर गाइडेंस पोर्टल भी शुरू करेगा, जिससे छात्रों को परामर्श, योग्यता परीक्षण और सही करियर चुनने में मदद मिलेगी। इसके अलावा डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और स्कूल प्रबंधन समितियों को सशक्त बनाकर पारदर्शी और जिम्मेदार शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

यह मिशन भविष्य के लिए तैयार आधुनिक और डिजिटल शिक्षा ढांचा विकसित करेगा। शिक्षा क्रांति की मजबूत नींव पर आधारित यह नया चरण पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को और ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखता है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *