Punjab News: अमृतसर केस पर सियासत गरमाई: मंत्री के इस्तीफे के बाद भी गिरफ्तारी की मांग

Nishi Kashyap
3 Min Read

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। यह निर्णय 21 मार्च को लिया गया। (Punjab News)

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई नेताओं ने इस मामले को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) से जांच की मांग उठाई। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री के कहने पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। (Punjab News)

क्या है मामला?

20 मार्च को अमृतसर (Punjab News) में गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वायरल वीडियो में उन्होंने मंत्री पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। (Punjab News)घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विपक्ष का संयुक्त विरोध प्रदर्शन

21 मार्च की रात शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि शिअद, कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर 22 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का फैसला किया है। इस संबंध में अमृतसर में बैठक कर यह निर्णय लिया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, मजीठिया और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल रहे।

इस्तीफा, लेकिन गिरफ्तारी की मांग बरकरार

हालांकि मुख्यमंत्री के कहने पर लालजीत सिंह भुल्लर ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन विपक्ष इसे पर्याप्त नहीं मान रहा। विपक्षी नेताओं का कहना है कि जब तक FIR दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक न्याय नहीं मिल सकता।

सरकार पर आरोप और CBI जांच की मांग

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से अधिकारी आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं कई नेताओं ने निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग उठाई है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *