Punjab gangster issue
Punjab gangster issue : मानसा 21 फरवरी 2026 (जीवन सिंह क्रांति ) आवाज़ इंडिया टुडे- पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब की धरती पर गैंगस्टरवाद अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस द्वारा बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब से गैंगस्टरों का सफाया करेगी।
चीमा ने कहा कि अगर किसी व्यापारी या नागरिक को कोई थ्रेट या समस्या आती है तो इसके लिए अलग से ट्रेड कमीशन का गठन किया गया है। Punjab gangster issue उन्होंने फाजिल्का में स्कूली बच्चों द्वारा फिरौती मांगे जाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार बच्चे गुमराह हो जाते हैं और मोबाइल टेक्नोलॉजी के चलते ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ऐसे मामलों को रोकने में पूरी तरह सक्रिय रहेगी।
वित्त मंत्री ने मानसा के माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में 128 छात्राओं के लिए 10 करोड़ की लागत से बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करते हुए कहा कि कॉलेज में हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी की बड़ी जरूरत थी।

चीमा ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार के आने वाले बजट में मानसा के लिए विशेष पैकेज रखा जाएगा और आज ही सरकार ने बजट से पहले मानसा को पैकेज की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि डीए की मांग और पेंशन बहाली के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान होगा और मुलाजिमों की मांगों को पूरा किया जाएगा।
हरपाल सिंह चीमा, वित्त मंत्री पंजाब
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
