Punjab Fog Alert
Punjab Fog Alert : क्राइम आवाज़ इंडिया (चंडीगढ़ ) 9 जनवरी 2026- पंजाब और चंडीगढ़ में लोहड़ी तक कोहरे का असर रहेगा और शीतलहर की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन यह सामान्य से 5.5 डिग्री कम है
अमृतसर लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे दर्ज किए गए

अमृतसर में विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई, जबकि बठिंडा 5 डिग्री टेम्परेचर के साथ सबसे ठंडा रहा जम्मू के पास बना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब नॉर्थ पंजाब में चला गया है। यह जमीन से करीब 3 km ऊपर एक्टिव है। इसके साथ ही, नॉर्थ इंडिया में ऊंचाई से हवाएं चल रही हैं जिनकी स्पीड करीब 140 नॉट्स है। इस वजह से आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ठंडा मौसम रहेगा। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की संभावना है।

अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कुछ इलाकों में दिन भर ठंड बनी रहने की संभावना है। मौसम आमतौर पर सूखा और साफ रहेगा। मिनिमम टेम्परेचर में गिरावट आएगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
