
Punjab Chandigarh weather update
Punjab Chandigarh weather update(crime awaz india): 29 नवंबर, 2025 पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी fast ट्रैक पर है। तापमान में गिरावट के साथ कई इलाकों में सुबह-शाम धुंध और कोहरा दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में भले ही 0.2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई हो, लेकिन रातें अभी भी कड़ाके की ठंड लिए हुए हैं। फरीदकोट (Faridkot) इस समय राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले सात दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और यह शुष्क बना रहेगा। हालांकि, गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने के साथ ही वातावरण में नमी और धुंध बढ़ गई है। आने वाली रातें और ठंडी होने वाली हैं, क्योंकि अगले कुछ दिनों में तापमान में एक डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है।
3 दिसंबर तक और नीचे जाएगा दिन व रात का तापमान
विभाग के मुताबिक, इस समय सामान्य न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो 3 दिसंबर तक गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा। सिर्फ रात ही नहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
उम्मीद है कि दिन का तापमान, जो अभी 27 डिग्री के करीब है, 3 दिसंबर तक घटकर 24 डिग्री सेल्सियस रह जाएगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का अहसास थोड़ा कम होगा, लेकिन सुबह-शाम की सर्दी लोगों को सताएगी।
प्रदेश के चार प्रमुख शहरों का आज का तापमान
- चंडीगढ़
अधिकतम 27.8°C
न्यूनतम 7.6°C
- पटियाला
अधिकतम 26.7°C
न्यूनतम 8.8°C
- लुधियाना
अधिकतम 25.2°C
न्यूनतम 7.6°C
- अमृतसर
अधिकतम 23.0°C
न्यूनतम 7.1°C
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
