8 जिलों में शीतलहर का Alert

Manu Thakur
3 Min Read

Punjab Chandigarh Cold Wave 2025

Punjab Chandigarh Cold Wave 2025(crime awaz india): 10 दिसंबर, 2025 पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हिमालय के पास बने एक पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते पूरे क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज राज्य के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, मोगा, मानसा और फिरोजपुर में शीत लहर चलने की संभावना है। ऐसे बदलते मौसम में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

11 दिसंबर को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन आज और 12 दिसंबर को दिल्ली-अंबाला और अंबाला-अमृतसर हाईवे पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पहले ही नागरिकों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है।

आदमपुर सबसे ठंडा रोपड़-गुरदासपुर में ठिठुरन

राज्य में ठंड का सबसे ज्यादा असर आदमपुर (Adampur) में देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बठिंडा में अधिकतम तापमान 28.3°C रहा। पटियाला को छोड़कर पंजाब के लगभग सभी जिलों में रात का पारा 10°C से नीचे लुढ़क चुका है। रोपड़ में तापमान 3.6°C, गुरदासपुर में 3.8°C, पठानकोट में 5.6°C और बठिंडा में 5.8°C दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी 0.3°C की गिरावट के साथ तापमान 8.6°C पर पहुंच गया है।

चंडीगढ़ की हवा पंजाब से ज्यादा जहरीली

ठंड के साथ-साथ प्रदूषण ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पंजाब के मुकाबले चंडीगढ़ की हवा ज्यादा खराब स्थिति में है। सुबह 6 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 212 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, पंजाब का औसत AQI 89 रहा। हालांकि मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 207, जालंधर और खन्ना में 142 और लुधियाना में 107 दर्ज किया गया है।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *