Punjab Chandigarh Cold Fog Alert
Punjab Chandigarh Cold Fog Alert : क्राइम आवाज़ इंडिया चंडीगढ़10 जनवरी 2026- पंजाब और चंडीगढ़ में पहाड़ियों से चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार को लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में कोल्ड डे दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान में केवल 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है।
आज 10 जिलों में घना कोहरा, 5 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

5 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर शीतलहर चल सकती है। इसी तरह अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर दिन में भी ठंड ज्यादा रह सकती है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
