Punjab Assembly Elections 2027: 27 की जंग की 26 में तैयारी पंजाब में भाजपा का एक्शन मोड

Nishi Kashyap
3 Min Read

Awaz India Today Bureau

गांव बाठ से कई नए चेहरे भारतीय जनता पार्टी में शामिल: डॉ. कुलराज सिंह

​भुच्चो मंडी/नथाना (5 अप्रैल): (Punjab Assembly Elections 2027) आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता डॉ. कुलराज सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भुच्चो मंडी के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया और पार्टी की नीतियों का प्रचार किया।

​दौरे के दौरान डॉ. कुलराज सिंह ने गांव चक फतेह सिंह वाला, चक राम सिंह वाला, गांव बाठ और भुच्चो कलां के लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार और पार्टी द्वारा दी जाने वाली जन-कल्याणकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

​2027 के चुनावों के लिए अभी से तैयारी

​डॉ. कुलराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने गांव बाठ से कई नए चेहरों को भाजपा में शामिल करवाया और पार्टी में (Punjab Assembly Elections 2027) उनका स्वागत किया।

​47वां स्थापना दिवस मनाने की अपील – Punjab Assembly Elections 2027

​डॉ. कुलराज सिंह ने यह भी बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को प्रेरित किया कि वे इस अवसर पर अपने-अपने घरों पर पार्टी के झंडे फहराएं और संगठन की मजबूती का संकल्प लें।

​प्रमुख नेताओं की उपस्थिति – Punjab Assembly Elections 2027

​इस अवसर पर कुलविंदर सिंह (पूर्व सरपंच एवं एससी मोर्चा), प्रकाश सिंह (मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा), बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच मलकीत कौर, छिंदर कौर, गुरजीत कौर, हरपाल सिंह भोला, जगसीर सिंह, गगनदीप सिंह और सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने आगामी चुनावों को लेकर अपने विचार साझा किए और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *