Political demonstration India
Political demonstration India : 21 फरवरी 2026 (सुनील दत्त)- पंचकुला सेक्टर 5 शालीमार चौंक पर फूंका पुतला दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘AI Impact Summit’ के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी किए जाने की घटना के विरोध में आज पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
पंचकूला के शालीमार चौक पर युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इस प्रकार की हरकत न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
नेताओं ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादाओं में विश्वास करती है, लेकिन देश और प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
