Pinjore high voltage wire death case
Pinjore high voltage wire death case : पिंजौर 26 फरवरी 2026 (सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे- पिंजौर के गांव कजियाणा में पिछले महीने 11 हजार केवी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई महिला की मौत के मामले में पिंजौर थाना पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतका के पति की शिकायत के आधार पर की गई है।
कजियाणा निवासी राजेश कुमार, जो जनस्वास्थ्य विभाग में वॉटर सप्लाई में डेलीजी वेजिज पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी पड़ोस की महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। Pinjore high voltage wire death case जंगल के रास्ते में 11 हजार केवीए का हाईटेंशन तार टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। चलते समय आशा देवी का पैर उस तार पर पड़ गया, जिससे उन्हें करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गई। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका दो बच्चों की मां थीं। Pinjore high voltage wire death case उनका 12 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी की मौत बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि समय पर बिजली तारों की मुरम्मत और देखरेख नहीं की गई।
पिंजौर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 और 287 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
