Pinjore Free Medical Camp
Pinjore Free Medical Camp : क्राइम आवाज़ इंडिया (सुनील दत्त पिंजौर) 28 Dec 2025 कालका विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक शक्तिरानी शर्मा ने पिंजौर के झोलूवाल गाँव स्थित बूथ नंबर-23 पर क्षेत्रवासियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं ,Pinjore Free Medical Camp बल्कि जनभावनाओं से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावशाली माध्यम है। ग्रामीणों से हुई बातचीत, उनकी प्रतिक्रियाएँ, विचार और प्रश्न यह स्पष्ट करते हैं कि यह कार्यक्रम हर नागरिक को राष्ट्र संवाद से जोड़ता है और समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करता है।
इसी क्रम में पिंजौर के झोलूवाल गाँव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पंडित केदारनाथ शर्मा हॉस्पिटल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक विशाल निःशुल्क मेडिकल एवं रक्त जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक शक्तिरानी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यह शिविर हर रविवार आयोजित होने वाली जन-कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवा श्रृंखला का हिस्सा रहा।
शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव भारद्वाज एवं डॉ. आयुषी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश, तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंगला ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान 261 से अधिक नागरिकों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 91 सामान्य रोग, 57 हड्डी रोग, 72 नेत्र रोग, तथा 41 रक्त जाँच से संबंधित मरीज शामिल रहे।

इस अवसर पर लोगों की हैप्पी कार्ड, Pinjore Free Medical Camp आयुष्मान कार्ड एवं फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा नए हैप्पी कार्ड भी बनाए गए। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।
विधायक शक्तिरानी शर्मा ने शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का तुरंत समाधान कराया। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य और कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्थानीय नागरिकों ने इस जन-हितकारी पहल के लिए विधायक शक्तिरानी शर्मा का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
