Pinjore burglary
Pinjore burglary : पिंजौर (पिंजौर सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे- के गांव बसौला में चोरों ने एक घर में उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया जब पूरा परिवार घर को ताला लगाकर शादी में गया हुआ था। परिवार के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि वो गांव बसौला एक मकान में किराए पर रहते हैं, उनकी बहन की शादी बिहार में थी जिसमें शामिल होने के लिए वो पूरे परिवार के साथ विगत 26 जनवरी को गए थे।
जहां से वो वापिस गत दिवस सोमवार रात को आए जब उन्होंने घर के मेन दरवाजे के ताला खोला तो देखा कि अंदर तीनों कमरों में सारा सामान जमीन पर बिखरा हुआ था, वो हैरान हुए कि मेन दरवाजे पर ताला लगा होने के बावजूद अंदर सामान किसने बिखेरा, जब सारा घर चैक किया तो देखा रसोई की दीवार तोड़कर उसमें एक होल किया हुआ है जिसमें से चोर घुसकर घर के अंदर घुस गए।

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में पड़ा करीब 25 से 30 हजार का कैश और पीतल के बर्तन समेत कुछ सामान ले गए, उन्होंने बताया कि उनका तकरीबन 50 से 55 हजार का नुकसान हो गया है। घटना की सूचना पिंजौर थाने में दे दी गई है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
